{"_id":"5b83ce3442c79246700238a6","slug":"priya-dutt-birthday-special-sanjay-dutt-gives-2-rupees-coupon-to-priya-dutt-in-jail-on-rakhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त, तोहफे में मिला था 2 रुपए का कूपन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24 साल पहले संजय दत्त को जेल में राखी बांधने गई थीं प्रिया दत्त, तोहफे में मिला था 2 रुपए का कूपन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt and priya dutt
प्रिया दत्त और नम्रता दत्त दोनों ही संजय दत्त के दिल के काफी करीब हैं। यह दोनों ही बहनें पिता सुनील दत्त के साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं जब संजय दत्त ड्रग्स की लत से बाहर निकलने की जंग लड़ रहे थे। इस बात को संजय दत्त की बायोपिक संजू में तो दिखाया नहीं गया है लेकिन कई बार बाबा बातों ही बातों में यह बात कह चुके हैं। संजय दत्त की छोटी बहन प्रिया दत्त का 28 अगस्त को 52वां जन्मदिन है। तो चलिए आपको संजय दत्त और प्रिया दत्त की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा वाकया बताते हैं जिसने दोनों को झकझोर कर रख दिया था।
Trending Videos
sanjay dutt and priya dutt
संजय दत्त की दोनों बहनों प्रिया और नम्रता को छोड़कर पूरा परिवार हिंदी सिनेमाजगत से ताल्लुक रखता है। संजय के पिता सुनील दत्त और मां नरगिस का नाम बॉलीवुड के मशहूर सितारों में शुमार है हालांकि नम्रता और प्रिया ने कभी भी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख नहीं किया। प्रिया दत्त ने राजनीति को बतौर करियर चुना। प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। 'मिस्टर एंड मिसेज दत्त - मेमोरीज ऑफ आर पेरेंट्स' किताब में प्रिया और नम्रता ने कई बातों को खुलासा किया है।
Sanjay Dutt
इस किताब में प्रिया ने उस वाकया का भी जिक्र किया है जब वह जेल में संजय दत्त को राखी बांधने गई थीं। यह वाकया साल 1994 का है जब संजय दत्त की बेल कैंसिल कर दी गई थी और उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इस किताब के अनुसार प्रिया दत्त अगस्त 1994 में संजय दत्त से राखी पर जेल में मिलने गई थीं। वह वक्त काफी इमोशनल था क्योंकि संजय काफी उदास थे। जेल के अंदर की संजय की बहन प्रिया ने उन्हें राखी बांधी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt and priya dutt
किताब के अनुसार राखी बंधवाने के बाद भारी मन से संजय ने कहा था 'मेरे पास तुम्हें देने के लिए कुछ भी नहीं है। बस मेरे पास ये एक चीज है जो मैं तुम्हें दे सकता रहा हूं।' संजय दत्त ने प्रिया को 2 रुपए का कूपन दिया था जो कि जेल में काम करने का उनका मेहनताना था। प्रिया ने आगे लिखा - 'यह वक्त हमारे परिवार के लिए काफी इमोशनल था।' कहा जाता है कि कूपन को प्रिया दत्त ने अब तक संभालकर रखा हुआ है।
विज्ञापन
sanjay dutt and priya dutt
इसके साथ ही प्रिया ने आगे लिखा- 'इस वाकया के बाद सुनील दत्त रातभर सो नहीं पाए थे और सुबह 4 बजे उठ गए थे।' आपको बता दें, संजय दत्त को 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट में आर्म्स एक्ट में सजा मिली थी। सजा काटने के बाद संजय दत्त 25 फरवरी 2016 में रिलीज हो गए थे। संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को हाल ही में रिलीज बायोपिक 'संजू' में दिखाया गया है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था।