फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के हिट होने के बाद दोनों कलाकारों के अफेयर की खबरों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी। हालांकि अनुष्का ने प्रभास के साथ अपने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त है और फिलहाल उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि जिसने एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दे दी है।
दरअसल, प्रभास अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘भागमती’ के सेट पर देखे गए। खास बात यह है कि प्रभास ने अपने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था। बावजूद इसके प्रभास खुद को मीडिया की नजरों से नहीं बचा पाए। ख़बरों की माने तो प्रभास इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है।
बता दें, बाहुबली के बाद प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनेक साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। ख़बरों की माने तो यह फिल्म सबसे पहले अनुष्का शेट्टी को ऑफर की गई थी लेकिन उनके मोटापे के कारण उन्हें इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा था।