साउथ के सुपर स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे श्याम' आखिरकार आज (11 मार्च 2022) को रिलीज हो गई है। लंबे समय से प्रभास के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोरोना की वजह से कई बार इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन की गई। प्रभास ने बाहुबली के बाद फिल्म 'साहो' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन इस फिल्म के फ्लॉप होने से प्रभास की फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बात का अंदाजा राधे श्याम की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इसके कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं और अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज होते ही बिग स्क्रीन्स पर धूम मचा दी है।
Radhe Shyam: प्रभास के लिए लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज, रिलीज से पहले ही 'राधे श्याम' ने कमाए 200 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन