वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक स्टंट करने वालों का 'हीरो' रहा मशहूर यूट्यूबर निजामुल खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। निजामुल पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के भाई कमल शर्मा को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह उन दोनों के प्यार के बीच आ रहा था। निजामुल की गिरफ्तारी के चलते पिछले दो दिनों से यहां हाईवे पर बाइकर्स का भी सुबह से सन्नाटा रहा।
2 of 6
निजामुल खान
- फोटो : Instagram: @nizamul_khan
मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइकर्स का एक गैंग रोज तड़के स्टंट करने को जमा होता है। ये बाइकर्स यूट्यूबर निजामुल के फैन हैं और उसके वीडियो देखकर ही नए नए स्टंट सीखते हैं। लेकिन, निजामुल अब पुलिस की गिरफ्तर में है। पुलिस के मुताबिक 28 अक्तूबर को निजामुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कमल की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
3 of 6
निजामुल खान
- फोटो : Instagram: @nizamul_khan
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि निजामुल और कमल की बहन वर्ष 2017 से एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में थे। जब इस बात का पता कमल को लगा तो उसने अपनी बहन का मोबाइल फोन छीन लिया और जाकर निजामुल को भी पीट दिया। इसके बाद निजामुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले कमल के काम धंधे और आने जाने के बारे में जानकारी ली। फिर, 28 अक्तूबर की रात को कमल के काम से घर लौटते समय मौका देखकर सड़क पर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद जरूर हुई है लेकिन इससे हत्यारों की पहचान नहीं होती।
4 of 6
निजामुल खान
- फोटो : Instagram: @nizamul_khan
छानबीन के दौरान पुलिस ने यूट्यूबर निजामुल को नोएडा के सेक्टर 53 से उसके दो दोस्तों समेत गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इलाके के एसीपी लव कुमार ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी निजामुल और कमल की बहन एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में थे। कमल अक्सर उन्हें रोकने की कोशिश करता था और बात नहीं करने देता था। इन चीजों से तंग आकर निजामुल ने इस घटना को अंजाम दिया।
5 of 6
निजामुल खान
- फोटो : Instagram: @nizamul_khan
घटना से एक दिन पहले निजामुल ने कमल के काम धंधे की पूरी रेकी की। उसने देखा कि सेक्टर 65 में स्थित ऑफिस से कमल कितने बजे छूटता है? घटना की रात जब कमल अपने काम से लौट रहा था तब निजामुल ने अपने दोस्त के साथ पीछे मोटरसाइकिल पर बैठकर कमल को निशाना बनाया। यह घटना इस्कॉन टेंपल के नजदीक हुई। निजामुल ने कमल की कमर में गोली मारी। लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हुई है। हालांकि, इससे हत्यारों की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने कमल की बहन के मोबाइल रिकॉर्ड छान मारे।