मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। अपने चहेते सितारों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं। सितारे भी यह बात बखूबी जानते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस और प्रशंसकों की यह दूरी काफी हद तक कम हो गई है। फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां शेयर करते नजर आते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं....
Photos Of The Day: ऑफ शोल्डर गाउन में मलाइका का हॉट लुक और जान्हवी कपूर की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का यह शो 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर 5 दिसंबर 2022 से स्ट्रीम होने वाला है। मलाइका अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। आज उन्होंने रेड ऑफ शोल्डर गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद हॉट लग रही हैं।
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा लिया है। जान्हवी अपने अभिनय के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आज भी जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं।
नोरा फतेही बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। नोरा अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। नोरा ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इनमें वह बिल्कुल परी जैसी लग रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मोनालिसा अक्सर मेकअप में अपनी फोटोज शेयर करती हैं। मगर आज उन्होंने अपनी नो मेकअप फोटोज साझा की हैं। ब्लैक टॉप और ग्रीन स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।