अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ। पायल मॉडलिंग की दुनिया में भी जाना पहचाना नाम रह चुकी हैं। साल 2001 में उन्हें मिस इंडिया टूरिज्म और सुपर मॉडल मिस टूरिज्म वर्ल्ड के खिताब से नवाजा जा चुका है। पायल रोहतगी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला
कई ब्यूटी कॉन्टेस्टेंट जीतने के बाद पायल ने बड़े ब्रांड्स के लिए एड फिल्में कीं। इनमें अमूल, निरमा, नेस्कैफे और डाबर हेयर ऑयल का नाम शामिल है। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2002 में पायल ने फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से डेब्यू किया। इसके अलावा वो '36 चाइना टाउन', 'प्लान', 'कॉरपोरेट' और 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : instagram
'बिग बॉस-2' में पायल रोहतगी ने हिस्सा लिया था। राहुल महाजन और पायल की जोड़ी के बारे में अटकलें थीं कि ये दोनों ‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, राहुल जल्दी ही पायल से दूर हो गए और उनका ध्यान गया मोनिका बेदी की तरफ।
4 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : instagram
मीटू मूवमेंट के दौरान पायल रोहतगी ने भी अपनी आवाज बुलंद की थी। उन्होंने फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' के निर्देशक दिबाकर बनर्जी पर कास्टिंग काउच के आरोप लगाए थे। पायल रोहतगी ने बताया था कि एक फिल्म में रोल देने से पहले दिबाकर ने कहा था कि 'तुम्हें पहले मुझे खुश करना होगा'।
5 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : self
पायल ने आरोप लगाया था कि साल 2011 में एक ऑडिशन के दौरान निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। दिबाकर ने उन्हें स्कर्ट उठाने और पेट दिखाने के लिए कहा था। पायल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वहीं दिबाकर बनर्जी ने इन आरोपों से इनकार किया था। फिलहाल पायल फिल्मों की दुनिया से दूर हैं हालांकि वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और अपने पोस्ट से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं।