शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद उनकी अगली फिल्म जवान की खूब चर्चा हो रही है। वहीं सलमान और शाहरुख की अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इसको लेकर यशराज फिल्म्स की ओर से एक थीम वीडियो साझा किया गया है, जिसमें सलमान और शाहरुख का धांसू अवतार नजर आ रहा है। हालांकि यह सीन शाहरुख खान की फिल्म पठान का है, लेकिन इसके जरिए मेकर्स ने इस बात को साफ कर दिया है कि फिल्म में सलमान और शाहरुख खान नजर आने वाले हैं।
2 of 5
सलमान खान-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था। कुछ ऐसा ही क्रेज सलमान खान की आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर देखने को मिल रहा है। सलमान का कोई फैन फिल्म के लिए पूरा थिएटर बुक करा रहा है तो वहीं कई फैंस इस फिल्म के टिकट की होड़ में हैं। इन सबको देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पठान वर्सेस टाइगर भी इसी तरीके से बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है।
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: जूनियर एनटीआर संग NTR 30 में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सैफ, कही यह बात
3 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के खिलाफ जंग लड़ते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का भी निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो खबरों के अनुसार पठान वर्सेज टाइगर का बजट 200 से 250 करोड़ के बीच रखा गया था। लेकिन अब इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये रखा गया है।
4 of 5
सलमान खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें तो यह भी हैं कि इस फिल्म में जोया और रुबीना यानि दीपिका और कटरीना भी नजर आने वाली हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां इस फिल्म में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। खबरों के अनुसार हॉलीवुड स्टार जेसन मामोआ इस फिल्म में बतौर विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। जेसन को इससे पहले गेम ऑफ थ्रोन्स में भी देखा जा चुका है।
5 of 5
टाइगर वर्सेज पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान भी जवान और डंकी शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ के पास पाइपलाइन में जी ले जरा और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान भी जवान और डंकी शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ के पास पाइपलाइन में जी ले जरा और टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं।