अभिनेता शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इसी के साथ उनकी फिल्म 'पठान' का शानदार टीजर भी रिलीज हुआ है। ऐसे में किंग खान के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता अपने फैंस के साथ मुखातिब हुए और उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान ट्रेनर न होने पर वह किस तरह से जिम किया करते थे।
ShahRukh Khan: शाहरुख खान ने बताया कोविड में कैसे रखते थे खुद को फिट, इन अभिनेताओं से लेते थे जिम के टिप्स
पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें किंग खान को कहते हैं कि, कोविड को दो से तीन साल हो गए और इस दौरान मैं सुबह उठकर...इसके बाद वो कहते हैं मतलब मेरी सुबह देर से होती है तो दोपहर में जब भी उठता था तो उसके बाद एक पौने घंटे के लिए जिम जाता था।
Shahrukh Khan: 'दीवाना' नहीं शाहरुख ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, पहली ही मूवी में निभाया था 'गे' का किरदार
इन अभिनेताओं से लिए शाहरुख खान ने जिम के टिप्स
इसके बाद शाहरुख खान कहते हैं कि इस समय में ट्रेनर अलाउड नहीं थे तो मैं खुद ही गूगल से ढूंढ ढूंढकर जिम करता था और कई स्टार्स जैसे सलमान, ऋतिक और टाइगर से जिम के टिप्स लेता था। इस दौरान फैंस जबरदस्त तरीके से किंग खान के लिए चीयर करते नजर आए।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
Avatar the Way of Water: अवतार द वे ऑफ वॉटर का नया ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा की शानदार दुनिया देख रह जाएंगे हैरान
इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान'
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित व शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन अब्राहम भी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। पठान के अलावा किंग खान की दो और मोस्ट अवेटेड फिल्में 'जवान' व 'डंकी' भी रिलीज के लिए तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट्स के अलावा शाहरुख, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो रोल प्ले करते दिखाई देंगे।
Himani Shivpuri: डीडीएलजे की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने की थी हिमानी शिवपुरी की मदद, किसी को नहीं लग पाई थी भनक