फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Himani Shivpuri special birthday wish for Shah Rukh Khan recalled Dilwale Dulhania Le Jayenge kammo Raj scene

Himani Shivpuri: डीडीएलजे की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने की थी हिमानी शिवपुरी की मदद, किसी को नहीं लग पाई थी भनक

Wed, 02 Nov 2022 04:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Nov 2022 04:09 PM IST
सार

बता दें कि फिल्म 'डीडीएलजे' में हिमानी शिवपुरी ने कम्मो कौर का रोल निभाया था। हाल ही में शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक सीन को याद किया है।

विज्ञापन
Himani Shivpuri special birthday wish for Shah Rukh Khan recalled Dilwale Dulhania Le Jayenge kammo Raj scene
Himani Shivpuri-Shah Rukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम फिल्मी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने भी किंग खान को बर्थडे विश किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के एक सीन की भी यादें ताजा कर दी हैं। बता दें कि हिमानी शिवपुरी ने फिल्म 'डीडीएलजे' में शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा की थी। यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं।

विज्ञापन


Pathaan Poster: शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर

विज्ञापन

अपनी शूटिंग छोड़ शाहरुख ने की थी मदद!
बता दें कि फिल्म 'डीडीएलजे' में हिमानी शिवपुरी ने कम्मो कौर का रोल निभाया था। हाल ही में शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एक सीन को याद किया है, जिसमें शाहरुख खान ने उनकी काफी मदद की थी। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए दोनों ही अपने-अपने सीन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन, शाहरुख ने अपने सीन की शूटिंग के बीच में वक्त निकालकर परफेक्ट शॉट दिलाने में हिमानी शिवपुरी की मदद की। 

Anshuman Jha Wedding: एक-दूजे के हुए अंशुमन झा और सिएरा, झील किनारे फिल्मी अंदाज में रचाई शादी

छिपकर किया था यह काम
फिल्म के उस सीन में अभिनेत्री हिमानी का लुक बेहतर बनाने के लिए शाहरुख खान ने उन्हें कई आइडिया दिए। यहां तक कि उन्होंने हिमानी शिवपुरी को यह भी बताया कि कौन-सी साड़ी उन पर अच्छी लगेगी। आखिर में शाहरुख खान की मदद के बाद तैयार हुआ यह सीन इतना जबरदस्त रहा कि आज भी लोग इसे याद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब शाहरुख खान शूटिंग के दौरान हिमानी शिवपुरी की मदद कर रहे थे तो बाकी कास्ट एंड क्रू को इसकी भनक भी नहीं लगने दी।

एफिल टावर के सामने हंसिका मोटवानी को मंगेतर सोहेल ने किया प्रपोज

विज्ञापन

कपल्स को दी नई मिसाल
बता दें कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काजोल ने लीड रोल प्ले किया था। सिमरन और राज की जोड़ी ने कपल्स के लिए नई मिसाल पेश की। फिल्म के डायलॉग भी जबरदस्त रहे। फिल्म में दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी काजोल के पिता के रोल में नजर आए। 

शाहरुख खान का जन्मदिन : मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, अभिनेता का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed