प्रियंका चोपड़ा अभी तक अपने प्यार को छिपा रही थीं लेकिन रोका सेरेमनी के बाद उन्होंने रिलेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी है । सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका ने एक फोटो शेयर की और एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया ।
रोका सेरेमनी के बाद इमोशनल हुईं परिणीति चोपड़ा, निक से बोलीं- 'वो तुमसे पागलों की तरह प्यार करती है'
प्रियंका ने सेरेमनी के बाद बॉलीवुड के लिए एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था । पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । सेरेमनी के बाद प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया ।
Brother-in-law and sis 💫 💛@priyankachopra @nickjonas
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
इस पोस्ट में परिणीति ने प्रियंका को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर की, साथ ही ओपन लेटर भी लिखा । परिणीति लिखती हैं, 'जब हम बच्चे थे तो मिमी दीदी (प्रियंका) और मैं 'घर-घर' खेला करते थे। हम दुल्हन बनकर शर्माते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करते थे।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
'अजीब है, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमें प्यार के जादू पर भरोसा था । हमें उम्मीद थी कि एक दिन परफेक्ट इंसान मिलेगा। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे में नहीं सोच सकती। मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं ।'
बता दें कि परिणीति पार्टी में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं । पार्टी का थीम वेस्टर्न था इसलिए प्रियंका भी पीच कलर के वन पीस में नजर आईं । प्रियंका ने पार्टी में डांस भी किया और निक ने उनका वीडियो बनाया । जो अब वायरल हो रहा है ।