छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हमेशा अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हालांकि पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अपने रिश्ते के बारे कभी भी मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं करते हैं, लेकिन यह दोनों इन दिनों अपने एक वीडियो की वजह से खूब चर्चा में हैं।
पारस ने अंगूठी पहनाकर माहिरा से किया अपने प्यार का इजहार! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वीडियो में पारस छाबड़ा माहिरा को घुटने पर बैठकर उनके हाथों में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पारस को ऐसा करता देख पहले माहिरा शरमा जाती हैं और फिर मुस्कुराते हुए अपना हाथ आगे कर देती हैं।
A post shared by Mahira sharma (@officialmahirasharma_mau__) on
पारस छाबड़ा ने इस तरह से सच में माहिरा से अपने प्यार का इजहार किया या फिर यह वीडियो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है, फिलहाल यह कह पाना जरा मुश्किल है, लेकिन सोशल मीडिया पर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का यह रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर माहिरा शर्मा के फैन क्लब ने साझा किया है।
इस वीडियो को पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में पारस और माहिरा के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। पारस और माहिरा ने खेल के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ दिया।
हालांकि बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की नजदीकियों की वजह से पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद आकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ के बारे में कई खुलासे किए। वहीं बिग बॉस के घर में जाते ही पारस ने फैसला कर लिया था कि शो खत्म होने के बाद वह आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप कर लेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
पढ़ें: अनुपम खेर ने मां की तबीयत के बारे में दी जानकारी, फैंस को मां-बाप के लिए करने को बोली ये चीज