{"_id":"64f7fcec6d24a9aa3c094a99","slug":"pankaj-tripathi-talks-about-hindi-language-in-fukrey-3-trailer-launch-event-netizens-praised-him-2023-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Tripathi: हिंदी भाषा को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा कुछ ऐसा, हर कोई हो रहा उनका कायल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pankaj Tripathi: हिंदी भाषा को लेकर पंकज त्रिपाठी ने कहा कुछ ऐसा, हर कोई हो रहा उनका कायल
एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉमेडी मूवी 'फुकरे 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसी ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर काफी प्यारी बातें कही हैं, जिसे सुनने के बाद हर कोई उनका कायल हो रहा है। क्योंकि अक्सर लोग इंग्लिश और हिंदी भाषा के बारे में काफी कुछ कहते रहते हैं। इस पर उनसे भी सवाल किया गया, तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया।
2 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
फुकरे फ्रैंचाइजी का हिस्सा बने पंकज त्रिपाठी को दस साल पूरे हो चुके हैं और उन्होंने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अभिनेता ने उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ को लेकर भी सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सभी तालियां बजाने लगे।
3 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी से उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ को लेकर सवाल किया गया। 'फिल्म में मुझे स्क्रिप्ट देवनागरी में ही मिली थी। मुझे देवनागरी में ही स्क्रिप्ट दी गई थी। क्योंकि देवनागरी में मैं याद कर लेता हूं एक बार पढ़कर। रोमन में मुझे मुश्किल होता है। हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं। हिंदी हार्टलैंड से आते हैं। हम हिंदी ही खाते हैं, हिंदी पीते हैं, हिंदी ही बिछाते हैं। बाकी अन्य भाषाओं से भी उतना ही प्यार है। उतना ही सम्मान है। कोई भी भाषा हो। लेकिन हिंदी हमारी भाषा है।'
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'पंकज जी हमारी राष्ट्रीय भाषा के लिए इतना सम्मान दिखाने के लिए शुक्रिया।' हर किसी का दिल पंकज ने अपन बातों से जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें, पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। इसके अलावा इस साल वो फुकरे 3, स्त्री 2, मेट्रो 2, मिर्जापुर 3, कड़क सिंह (अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म), क्रिमिनल जस्टिस 4 जैसी फिल्में और वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।