बॉलीवुड में छोटे-छोटे रोल कर कामयाबी की छूने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों मुंबई में खरीदे एक आलीशान बंगले को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गृह प्रवेश किया था। ऐसे में बंगले और उनके पूजन की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब इन्हीं में से एक फोटो सामने आई है जिसमें इस आलीशान बंगले में एक खाट नजर आ रही है।
पंकज ने अपने इस नये घर की पत्नी मृदुला और घरवालों के साथ मिलकर पूजा की। पूजा के दौरान उनके पीछे खड़ी एक खाट भी नजर आई जो उनके ही गांव बेलसंड, बिहार की रस्सी से बनाई हुई है। इससे साफ होता है कि पंकज अपने पुराने दिन नहीं भूले हैं।
3 of 5
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : file
मुंबई मिरर से बात करते हुए पंकज ने कहा था, 'मुझे अच्छा लगेगा कि नई कार खरीदने की बजाय मैं लोगों को सिखा पाऊं , नया घर खरीदना मेरा सपना था, मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए ।' इसके अलावा एक और इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि उन्हें आज भी अपने घर की टीन की छत याद है। गौरतलब है कि पंकज का शुरुआती जीवन बेहद गरीबी और कष्टों में गुजरा था।
पंकज मानते हैं, 'भले ही आज मैंने अपने सपनों का घर खरीद लिया हो लेकिन पटना में हमारा एक कमरे का घर और उस पर टीन की छत मैं आज भी नहीं भूलता हूं, एक रात आंधी आई थी और पानी बरसने लगा जिससे वो टीन की छत भी इस सैलाब में उड़ गई थी, उस वक्त मैं बस आसमान में ही झांकता रह गया था।'
5 of 5
Pankaj Tripathi and Arun Kushwaha
- फोटो : social media
पंकज ने कहा 'पिछले साल तक मैं कोई भी रोल कर लेता था लेकिन अब मैं इस पोजीशन में हूं कि अपनी मर्जी के किरदार निभा सकता हूं। आखिरकार मैं अपने सपनों का महल खड़ा करने में कामयाब रहा। मैंने मडआइलैंड में घर ले लिया है। मेरी पत्नी इसे देखने के बाद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।'