Pan Masala Ads: कार्तिक से पहले इन सितारों को मिले पान मसाले के विज्ञापन, जानें किसने ठुकराया किसने अपनाया ऑफर
कहां से आया कार्तिक आर्यन का नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन, शाहरुख खान के साथ अक्षय कुमार के विज्ञापन में दरअसल पहले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाना था। यह बात हम नहीं बल्कि एड एजेंसी से जुड़ा एक शख्स कह रहा है। दरअसल, इस पर खुलासा करते हुए एक विज्ञापन एजेंसी के एक व्यक्ति ने ईटी टाइम्स को बताया, ‘तब ब्रांड शाहरुख और अजय के साथ एक और तीसरे ए-लिस्ट एक्टर को लाना चाहते थे, इस बार उन्हें युवा सुपरस्टार को कास्ट करना था। इसलिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को करीब 15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया। कार्तिक ने मना कर दिया। जिसके बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को चुना।’ इसका मतलब यह है कि कार्तिक आर्यन का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो चुका है, जो पान मसाला विज्ञापनों को ठुकरा चुके हैं।
3.9 करोड़ की गाड़ी चलाकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, लोगों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन तक कई अभिनेता पान मसाला के विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। इनके इन विज्ञापनों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ता रहता है। इन अभिनेताओं की लिस्ट में अजय देवगन और शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ ही पराने जमाने ने दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर भी शामिल हैं। पुराने समय से ही बॉलीवुड स्टार्स इस तरह के हेल्थ के लिए जानलेवा माने जाने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं। ऐसे में अब लोग इन विज्ञापनों को करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोल भी करते हैं। चलिए जानते हैं अब तक कौन-कौन से सितारे इन विज्ञापनों के लिए हामी भर चुके हैं....
Yashoda Release Date: यशोदा की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सामंथा की फिल्म
| नंबर | अभिनेता का नाम |
| 1. | शम्मी कपूर |
| 2. | किशोर कुमार |
| 3. | सलमान खान |
| 4. | रणवीर सिंह |
| 5. | अजय देवगन |
| 6. | शाहरुख खान |
| 7. | टाइगर श्रॉफ |
| 8. | अमिताभ बच्चन |
| 9. | अक्षय कुमार |
| 10. | रवि किशन |
| 11. | संजय दत्त |
| 12. | महेश बाबू |
करोड़ो मिलने के बाद भी इन सितारों ने ठुकराया ऑफर
फिल्मी सितारों की लोकप्रियता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं होती। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर बड़ी-बड़ी पान मसाला बेचने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट को उनके जरिए बेचकर और भी मुनाफा कमाना चाहती हैं। जहां कुछ सितारे इन्हें करने में जरा भी हिचकिचाते नहीं हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने इनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझी। क्योंकि जिन सितारो ने तंबाकू जैसे उत्पाद का विज्ञापन किया है, तो उस पर काफी हंगामा मचा है जो शायद ये सितारें नहीं चाहते थे। चलिए जानते हैं किन अभिनेताओं ने तंबाकू प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन करने से मना कर दिया था....
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस
नंबर
अभिनेता का नाम
1.
यश
2.
अल्लू अर्जुन
3.
आमिर खान
4.
कार्तिक आर्यन