{"_id":"605d76218ebc3ef10a3328dd","slug":"pakistani-music-band-strings-announced-the-end-of-the-band","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"33 साल बाद पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड ‘स्ट्रिंग्स’ के अंत का एलान, ‘धानी’ सहित दिए थे ये सुपरहिट गाने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
33 साल बाद पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड ‘स्ट्रिंग्स’ के अंत का एलान, ‘धानी’ सहित दिए थे ये सुपरहिट गाने
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्ट्रिंग्स
- फोटो : instagram/stringsonline
Link Copied
पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिक बैंड स्ट्रिंग्स के अंत का एलान कर दिया गया है। गुरुवार की रात को स्ट्रिंग्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बैंड के लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया। स्ट्रिंग्स के प्रशंसक ना केवल पाकिस्तान में हैं बल्कि इसके चाहने वाले भारत में भी हैं।
Trending Videos
2 of 5
स्ट्रिंग्स
- फोटो : instagram/stringsonline
बैंड के दो सदस्यों बिलाल मकसूद और फैजल कपाड़िया ने मिलकर कई सुपरहिट गाने दिए। स्ट्रिंग्स के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया है कि 'हे दोस्तों, यह पोस्ट सामान्य से थोड़ा अलग है। आज 25 मार्च 2021 को हमने धैर्यपूर्वक स्ट्रिंग्स के बारे में फैसला लिया है। पिछले 33 साल हम दोनों के लिए अविश्वसनीय रहे हैं। इस तरह की चीजों को करना बहुत दुर्लभ है और हम इसे संभव बनाने के लिए अपने सभी प्रशंसकों के असीमित आभारी हैं।'
3 of 5
स्ट्रिंग्स
- फोटो : instagram/stringsonline
'हमें उम्मीद है कि आपने इसे उपयुक्त पाया है। अब बैंड तकनीकी रूप से साथ नहीं है। हम दोनों ने एक ना टूटने वाला बंधन साझा किया जो किसी भी मामले में जुड़ा हुआ है चाहे जिंदगी हमें जहां कहीं भी ले जाए। सब कुछ के लिए धन्यवाद।'
स्ट्रिंग्स के इस पोस्ट के बाद प्रशंसक दुखी हैं। एक यूजर ने लिखा- 'कोविड का समय खत्म होने के बाद मुझे एक कॉन्सर्ट का इंतजार था।' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'सभी गानों के लिए शुक्रिया, जो कुछ भी आपने गाया। स्ट्रिंग्स आपको याद करेंगे। आप दोनों हमेशा पसंदीदा रहे हैं। अगर हो सके तो कृपया साथ में एक कॉन्सर्ट करें।' एक प्रशंसक ने लिखा- 'नहीं ऐसा नहीं हो सकता। मेरा दिल टूट गया।'
विज्ञापन
5 of 5
स्ट्रिंग्स
- फोटो : instagram/stringsonline
बता दें कि 1980 के दशक में चार सदस्यों के साथ स्ट्रिंग्स बैंड की शुरुआत हुई थी। तब यह कॉलेज बैंड के तौर पर था। 1992 में उनका गाना ‘सर किए ये पहाड़’ सुपरहिट रहा और उन्हें इससे पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने धानी, ना जाने क्यों, दूर सहित अन्य हिट गाने दिए। स्ट्रिंग्स ने बॉलीवुड फिल्म जिंदा, शूटआउट एट लोखंडवाला और जॉन डे के लिए भी गाने रिकॉर्ड किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।