9 नवंबर साल 2007 को फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम पर्दे पर आई थी और आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म से ही दीपिका पादुकोण का डेब्यू हुआ था जो आज बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइन बन चुकी हैं। फिल्म के हीरो थे शाहरुख खान जिनकी बादशाहत तीन सालों से फिल्म ना करने के बाद आज भी कायम है और तब भी कायम थी। इस फिल्म में फिल्मों की कहानी दिखाई गई थी जो दर्शकों को बहुत पसंद आई। फराह खान ने दर्शकों को पर्दे के पीछे की दुनिया फिल्मी चोले में डाल कर पेश कर दी और पुरानी कहानी देखकर पक चुके दर्शकों को नया मसाला अच्छा लगा।
आमिर खान नहीं बने शाहरुख के गाने का हिस्सा
साथ ही फिल्म को और भी चटख बनाने के लिए फराह खान ने एक और तड़का लगाया जहां एक गाने में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे साथ नजर आए। सलमान खान, संजय दत्त, गोविंदा, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, काजोल, प्रीति जिंटा और कई दीवानगी दीवानगी गाने मे साथ नजर आए थे। हालांकि फराह की इच्छा थी की वह पर्दे पर शाहरुख, सलमान और आमिर को पहली बार साथ दिखाएं लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
2 of 5
शाहरुख खान, फराह खान, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने सलमान से गाने में एक झलक दिखाने को कहा और वह मान गए। शाहरुख और सलमान को पर्दे पर गले मिलते और डांस करता देख दर्शकों ने खूब तालियां पीटी थीं। हालांकि फराह ने जब आमिर को बुलाया तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि वह तारे जमीन पर की एडिटिंग में व्यस्त हैं। सिर्फ फराह ही नहीं बॉलीवुड के कई दिग्गजों का सपना रहा है कि वह शाहरुख, सलमान और आमिर को साथ ले आएं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं पाया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के और भी कई सितारे थे जो इस गाने का हिस्सा नहीं बने थे। देव आनंद साहब से जब आने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ लीड रोल करते हैं कैमियो नहीं। अमिताभ बच्चन को भी वह इस गाने में लाना चाहती थीं लेकिन वह अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में व्यस्त थे। ऐसे में जिस दिन फराह को समय मिला उन्होंने अवॉर्ड शो वाले सीन में अमिताभ और अभिषेक को बुला लिया।
4 of 5
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख चाहते थे कि सायरा बानो और दिलीप कुमार जिनके वह मुंहबोले बेटे हैं वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनें लेकिन खराब तबीयत के कारण यह नहीं हो पाया। इस फिल्म में करीब 62 सितारों का कैमियो था जिसमें 30 दीवागनी वाले गाने में आ गए थे। बाकी सितारों को फराह ने अवॉर्ड नाइट्स वाले सीन में कवर कर लिया था।
5 of 5
ओम शांति ओम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की जितनी तारीफ हुई उसे उतना ही विवादों का भी सामने करना पड़ा। फैशन और कॉर्पोरेट फिल्मों के लेखक ने फिल्म देखने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में उनकी स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा दिए। हालांकि उनकी बात में दम नहीं निकला तो अर्जी खारिज हो गई। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया था कि शाहरुख मनोज कुमार की तरह मुंह पर हाथ रखकर गार्ड्स को धोखा देकर अंदर चले जाते हैं और जब फिल्मी मनोज कुमार ( मनोज कुमार का डुप्लीकेट) थिएटर आता है तो उसे गार्ड्स भगाने लगते हैं। इस पर मनोज कुमार नाराज हो गए थे और विवाद हो गया था। हालांकि शाहरुख और फराह ने उनके घर जाकर उनसे माफी मांगी थी।