बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की गिनती इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। एक्ट्रेस ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आए थे। जान्हवी ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। एक्ट्रेस कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : insta
इन दिनों इंटरनेट पर अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी जिराफ को 'पक्षी' कहती नजर आ रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो फराह खान के शो 'बैकबेंचर्स' का है। शो में एक्ट्रेस अभिनेता वरुण शर्मा के साथ फिल्म 'रूही' का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थीं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में, फराह जान्हवी और वरुण से पूछती हुई दिखाई दे रही है, "कौन सा पक्षी अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकता है?", जिसके जवाब में वरुण कहते है "उल्लू" तो वहीं, जाह्नवी कहती हैं कि "जिराफ", जिससे सुनकर फराह हैरान रह जाती हैं।
Fahmaan-Sumbul Touqeer: फहमान ने बताई सुंबुल के नजदीक आने की वजह, बोले- सेट पर उसे...
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ से कमेंट्स की झड़ी लग गई। एक यूजर ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह पक्षी का मतलब नहीं जानती इसलिए वह भ्रमित हो गई और जिराफ कह गई', वहीं एक अन्य ने कहा, 'वह पक्षी के लिए हिंदी शब्द नहीं समझती।' एक यूजर ने कमेंट भी किया, 'काइली जेनर की सुअर को चिकन कहने की याद आ गई।'
5 of 5
राजकुमार राव, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री पहली बार अभिनेता वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अभिनेता राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: 'ट्वीट के बाद व्हाट्सएप पर क्यों...', फिल्मफेयर मामले पर इस अभिनेता ने ली निर्देशक की चुटकी