{"_id":"61d97d897f76871f64031c55","slug":"nusrat-jahan-birthday-yash-dasgupta-wished-nusrat-jahan-a-happy-birthday-by-sharing-a-beautiful-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nusrat jahan Birthday: बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां को दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने प्यार भरे अंदाज में इस तरह कहा शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nusrat jahan Birthday: बॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां को दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने प्यार भरे अंदाज में इस तरह कहा शुक्रिया
Sat, 08 Jan 2022 06:06 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग होने की वजह से चर्चा में थी। इसके बाद मां बनने और फिर एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अपने रिश्तें को लेकर वे सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज नुसरत जहां अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर यश दासगुप्ता ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं नुसरत ने भी उन्हें प्यार भरे अंदाज में शुक्रिया कहा है।
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की अनदेखी तस्वीर-
यश दासगुप्ता ने नुसरत जहां के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनके साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जहां यश हंसती हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं नुसरत भी क्यूट अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसी तस्वीर पर उन्होंने कलरफुल तरीके से हैप्पी बर्थडे का स्टीकर लगाकर नुसरत को विश किया है। इसी के साथ उन्होंने नुसरत को टैग भी किया है।
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत ने इस तरह कहा शुक्रिया-
यश दासगुप्ता की इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और दिल वाले थैंक्यू स्टीकर का यूज करते हुए यश दासगुप्ता को शुक्रिया कहा है। इसके अलावा भी नुसरत ने कई दोस्तों और रिश्तेदारों के शुभकामना संदेशों को भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया है।
यश दासगुप्ता की इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है और दिल वाले थैंक्यू स्टीकर का यूज करते हुए यश दासगुप्ता को शुक्रिया कहा है। इसके अलावा भी नुसरत ने कई दोस्तों और रिश्तेदारों के शुभकामना संदेशों को भी अपनी स्टोरी पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नुसरत जहां, यश दास गुप्ता
- फोटो : Instagram
नुसरत जहां अक्सर अपनी और यश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नुसरत ने अपने चैट शो "इश्क विद नुसरत" में अपने मातृत्व के सफर को लेकर बात की थी और उसे एक समझदारी भरा फैसला बताया था। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह अकेली मां नहीं हैं। उनके बच्चे के पास एक सामान्य पिता और मां है। इसके अलावा इसी शो के एक एपिसोड में नुसरत ने सबके सामने अपने और यश के रिश्ते को कबूला था। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे प्यार में पड़ी ये मेरी चॉइस थी।
विज्ञापन
नुसरत जहां
- फोटो : Instagram
नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ
अगर बात नुसरत की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो उन्होंने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी साल में वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी। नुसरत ने राज चक्रवर्ती की फिल्म शोत्रु से डेब्यू किया था। । नुसरत जहां ने एक्ट्रेस से सांसद बनने तक का सफर भी बखूबी तय किया।