फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरुचा को सड़क पर भागते हुए लगी तगड़ी चोट, दर्द निवारक दवाएं लेकर कर रहीं शूटिंग

Sun, 22 May 2022 06:33 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 22 May 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha hurts her toe badly during shooting of shashant shah film janhit mein jaari releases on june 10
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर में लगातार जोखिम लेती रहीं अभिनेत्री नुसरत भरुचा रविवार को एक बड़ा जोखिम लेते हुए खुद को गंभीर रूप से घायल कर बैठीं। नुसरत की अगली फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को रिलीज होने वाली है और उसके प्रचार में शामिल होने से पहले वह अपनी एक और फिल्म, जिसका नाम अभी घोषित नहीं हुआ है, की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त है। निर्देशक शशांत शाह की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ये हादसा हुआ और उनके पैर का अंगूठा पूरी तरह मुड़ गया। नुसरत को चोट लगने के बाद सेट पर भारी अफरातफरी दिखी लेकिन उन्होंने कुछ देर बैठने के बाद दर्द निवारक गोलियां खाकर शूटिंग जारी रखी है।

Nushrratt Bharuccha hurts her toe badly during shooting of shashant shah film janhit mein jaari releases on june 10
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक नुसरत भरुचा रविवार को सुबह 6 बजे से फिल्म के सेट पर हैं। उनकी ये फिल्म एक कथ्य आधारित फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ के निर्देशक शशांत शाह की इस फिल्म की कहानी नुसरत को काफी पसंद आई और अपने दमदार किरदारों के लिए लगातार चर्चा में रहने वाली नुसरत ने इसके लिए हां कर दी। फिल्म की शूटिंग के लिए सारी तैयारियां पहले से ही हो चुकी थीं।

Nushrratt Bharuccha hurts her toe badly during shooting of shashant shah film janhit mein jaari releases on june 10
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नुसरत भरुचा अपनी इस नई फिल्म के सेट पर सात बजे की शिफ्ट के लिए सुबह छह बजे पहुंची। बालों की साज संभाल और मेकअप के लिए महिला कलाकारों को शिफ्ट शुरू होने से घंटा भर पहले पहुंचने की हिंदी सिनेमा में परंपरा रही है। नुसरत ने भी तैयार होकर सात बजे से शूटिंग शुरू कर दी और शूटिंग के कुछ ही देर बाद ये हादसा हो गया। उस समय जिस सीन की शूटिंग चल रही थी, उसके मुताबिक उन्हें सड़क पर भागते हुए कैमरे की तरफ आना था। इसी दौरान सड़क के समतल न होने की वजह से उनका पैर मुड़ा और वह जमीन पर आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha hurts her toe badly during shooting of shashant shah film janhit mein jaari releases on june 10
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में ‘अमर उजाला’ को मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नुसरत के पैर का अंगूठा पूरी तरह मुड़ गया है औऱ उन्हें काफी तेज दर्द हो रहा है। पैर में आई सूजन को देखते हुए आशंका इस बात की भी है कि हड्डी में चोट काफी लगी है। फिल्म निर्माण कंपनी ने इसके बाद तुरंत नुसरत का इलाज कराया और उन्हें आराम करने की सलाह दी लेकिन नुसरत ने फिल्म की शूटिंग जारी रखने को कहा ताकि शूटिंग पर आए बाकी लोगों का और शूटिंग के लिए की गई तैयारी का नुकसान न हो। वह दर्द निवारक गोलियां लेकर समाचार लिखे जाने तक शूटिंग जारी रखे हुए थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed