फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी-सारा जैसी नहीं इस स्टार किड की किस्मत, सलमान की फिल्म के लिए घंटों दिया ऑडिशन

Wed, 27 Feb 2019 12:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा Published by: anand anand Updated Wed, 27 Feb 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
notebook actress Pranutan Bahl said she did not get advantage of star kid
pranutan bahl - फोटो : file photo
सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर 2 नए चेहरों को बॉलीवुड में लांच किया है। इस बार वह फिल्म 'नोटबुक' से नई जोड़ी जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। प्रनूतन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नूतन की पोती और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

 
notebook actress Pranutan Bahl said she did not get advantage of star kid
Pranutan - फोटो : file photo
जहीर इकबाल और प्रनूतन अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच प्रनूतन ने बताया है कि उन्हें स्टार किड होने का जरा भी फायदा नहीं मिला है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि अपनी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। स्टार किड होने के नाते उन्हें अपने संघर्ष को भी बताया।
notebook actress Pranutan Bahl said she did not get advantage of star kid
प्रनूतन बहल - फोटो : file photo
प्रनूतन ने बताया कि 'नोटबुक' से पहले उन्होंने दो-ढाई सालों तक कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है, लेकिन किसी भी फिल्म के लिए उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा- 'ऑडिशन के दौरान मैंने किसी को भी नहीं बताया कि मैं जानी-मानीं अभिनेत्री नूतन की पोती हूं और न ही कभी पापा मोहनीश बहल का जिक्र किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
notebook actress Pranutan Bahl said she did not get advantage of star kid
mohnish bahl pranutan - फोटो : file photo
'नोटबुक' में अपने ऑडिशन बारे में बताते हुए प्रनूतन ने आगे कहा- 'अपनी डेब्यू फिल्म 'नोटबुक' के लिए भी मैंने 5 घंटे का लंबा ऑडिशन दिया था। मेरे ऑडिशन के बाद भी कई लड़कियों के ऑडिशन लिए गए थे। तकरीबन 80 से 100 लड़कियों ने ऑडिशन हुए थे। इस सभी में फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़ ने मुझे चुना था।'
विज्ञापन
notebook actress Pranutan Bahl said she did not get advantage of star kid
notebook - फोटो : file photo
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' का ट्रेलर करीब तीन मिनट का है। ट्रेलर में कश्मीर की वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी के बाद किताब के पन्नों में सिमटी मोहब्बत को दिखाया गया है। जहीर और प्रनूतन दोनों स्कूल टीचर बने हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है फिर दोनों अलग हो जाते हैं। प्यार और टकराव के बीच की कहानी जो नोटबुक में लिखी जा रही उसी पर पूरी फिल्म सजी है। ट्रेलर में जहीर 'बूमरो-बूमरो' गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed