सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही फंसती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नोरा फतेही से तकरीबन 6 घंटे तक सवाल-जवाब किए हैं। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए। वहीं, ईओडब्ल्यू ने 12 सितंबर को एक बार फिर जैक्लिन फर्नांडीज को कार्यालय बुलाया है।
Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में सवाल-जवाब के घेरे में आईं नोरा फतेही, EOW ने छह घंटे तक की पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन