पॉपुलर सॉन्ग 'दिलबर-दिलबर' के रीमिक्स से रातों-रात हिट हुईं अभिनेत्री नोरा फतेही आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह एक कनाडियन डांसर, मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्हें हार्डी संधू की वीडियो म्यूजिक एल्बम 'क्या बात है' में भी देखा गया है। नोरा ने बीती रात अपना 27वां जन्मदिन मनाया जिसमें अभिनेता वरुण धवन के साथ कई फिल्मी स्टार्स भी नजर आए। आइए देखते हैं नोरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये खूबसूरत तस्वीरें..........
2 of 7
bollywood
- फोटो : indian express
नोरा के जन्मदिन पर वरुण धवन और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी नजर आए। बता दें कि वरुण की अगली फिल्म में नोरा फतेही उनके साथ डांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म को भूषण प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि नोरा सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' में एपीरियंस को लेकर भी चर्चा में हैं।
3 of 7
bollywood
- फोटो : indian express
वहीं, पहले नोरा ने तो फिर वरुण ने नोरा को केक खिलाया। खबर है कि नोरा वरुण की इस फिल्म में एक बार फिर आइटम नंबर करती नजर आएंगी। बता दें कि नोरा को बेली डांस के लिए दुनियाभर में महारत हासिल है। लेकिन इससे पहले वह कई छोटी-छोटी नौकरी कर अपना गुजारा करती थीं। उन्होंने पेट पालने के लिए कभी मॉल तो कभी कॉफी शॉप पर नौकरी की थी।
4 of 7
bollywood
- फोटो : indian express
इतना ही नहीं वह एक टेलीकॉलर की भी जॉब कर चुकी हैं। इस जॉब के दौरान वह लॉटरी की टिकट भी बेचा करती थीं। ऐसे में उन्हें सैलरी के साथ इंसेटिंव भी मिल जाया करता था। लेकिन यह सिलसिला सिर्फ 6 महीने तक ही चला और उन्होंने यह जॉब छोड़ दी। इस पार्टी में अभिनेत्री पूजा हेगड़े, एली अवराम, निकिता दत्ता और करिश्मा तन्ना भी नजर आईं।
5 of 7
bollywood
- फोटो : indian express
वहीं, अभिनेता सुनील ग्रोवर भी इस पार्टी में पहुंचे। इतना ही नहीं अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और रोहन मेहरा ने भी सिंगल ही इस पार्टी में दस्तक दी थी। टेलीकॉलर की जॉब छोड़ने के बाद नोरा ने एक कॉफी शॉप ज्वॉइन किया जहां वह एक वेट्रेस की नौकरी किया करती थीं। इस दौरान वह डबल शिफ्ट किया करती थीं।