फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nora fatehi and guru randhawa spotted together in Goa pics viral social media

Pics: गोवा में एक साथ नजर आए गुरु रंधावा और नोरा फतेही, फैंस बोले "न्यू कपल"

Sun, 12 Dec 2021 01:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
nora fatehi and guru randhawa spotted together in Goa pics viral social media
नोरा फतेही, गुरु रंधावा - फोटो : gururandhawa/insta

नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में की जाती है। इसके साथ ही ये अपने डांस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, इनके एक से बढ़कर एक डांस मूव्स दर्शकों के होश उड़ा देते हैं। अगर बात गुरु रंधावा की करें तो पंजाबी पॉप स्टार होने के साथ ही उनका नाम बॉलीवुड में भी सबसे लोकप्रिय सिंगर में शुमार हैं। गुरु रंधावा अपनी गायकी के साथ ही लुक्स के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं, उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की लंबी लिस्ट है। हाल ही में गुरु और नोरा को जब गोवा में एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस अपने आप को रोक नहीं पाए और पूछने लगे कि क्या ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

nora fatehi and guru randhawa spotted together in Goa pics viral social media
नोरा फतेही, गुरु रंधावा - फोटो : instagram/norafatehi- gururandhawa

इन दोनों  चर्चित कलाकारों ने पिछले साल 'नाच मेरी रानी' के म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम किया था। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री की लोगों को  बहुत पसंद आई थी। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया तो फैंस ने तुरंत अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर नोरा फतेही और गुरु रंधावा गोवा के बीच पर मस्ती करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद इन दोनों की रिलेशनशिप की अफवाह तेज हो गई हैं। फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह तरह के कमेंट्स करने शुरु कर दिए। एक यूजर ने लिखा, न्यू कपल, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं? यहां देखें फोटोज...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

nora fatehi and guru randhawa spotted together in Goa pics viral social media
नोरा, गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों को आपस में मस्ती भरे अंदाज में देखा जा सकता है। जहां गुरु ने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना था तो वहीं नोरा ने क्रॉप-टॉप कैरी किया था, जिसमें वे काफी हॉट नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स बस यही जानना चाहते थे कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed