इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्मों के रीमेक और सीक्वल पर काफी जोर दिया जा रहा है। जहां साउथ और हॉलीवुड फिल्मों का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। तो वहीं, कुछ बेहतरीन हिंदी मूवी के सीक्वल का एलान कर फैंस का उत्साह बढ़ाया जा रहा है। 2023 की शुरुआत में निर्माता बोनी कपूर ने अपनी वर्ष 2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर बात की थी। इससे पहले वर्ष 2021 में सलमान खान भी इसके सीक्वल को लेकर चर्चा करते नजर आ चुके हैं। वहीं, अब फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो, बड़े पर्दे से दूर चल रहीं बिपाशा 'नो एंट्री' के सीक्वल में एंट्री लेती नजर आएंगी।
No Entry Sequel: सलमान खान संग फिर रोमांस फरमाएंगी बिपाशा बसु? 'नो एंट्री' के सीक्वल से कमबैक की तैयारी!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 21 May 2023 05:40 PM IST
सार
बिपाशा बसु के कमबैक की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस को अपनी वर्ष 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन