सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को अपनी फिल्म 'बॉर्डर' से जबरदस्त टक्कर टक्कर दे रहे आभोजपुरी स्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) पर पत्रकार शशिकांत ने गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्रकार को गंदी गालियां देने का ये ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद निरहुआ का रिएक्शन भी सामने आया है। उनका कहना है कि वह माफी नहीं मांगेंगे।
इस मामले में शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ मुंबई में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो टेप में निरहुआ ने पत्रकार के साथ गालीगलौच की है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सूत्रों की मानें तो निरहुआ ने पत्रकार से कहा- ''तू मुझे मिल मैं तेरा अंग भंग कर दूंगा। हम खून पसीने की कमाई से फिल्म बनाते हैं और तुम ऐसी नेगेटिव खबरें फैलाते हो। तुम्हें घर में घुसकर मारूंगा।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में निरहुआ ने पत्रकार से गालीगलौच करने पर कहा- 'मैं माफी नहीं मांगूंगा। हां मैंने गलत किया मुझे कानून को सहारा लेना चाहिए था। इस पत्रकार को मैं 2 साल से सहन कर रहा हूं। पत्रकार ने मेरी फिल्म के बारे में झूठी-झूठी बातें लिखी हैं। मेरी फिल्म हाउसफुल चल रही है और वह मेरी फिल्म के बारे में घटिया बातें लिख रहे हैं। जब मैंने पत्रकार को फोन किया तब मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। मैं भी उसके खिलाफ केस करूंगा। वह मेरी फिल्म की बुरी पब्लिसिटी कर रहे हैं। सिर्फ मैं ही नहीं पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उस पत्रकार के खिलाफ केस करेगी।
आपको बता दें कि निरहुआ की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' ने बिहार के बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सलमान खान की 'रेस-3' को पछाड़ दिया है। वहां के लोग सलमान की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म को देखने के बजाए निरहुआ की 'बॉर्डर' को देखना पसंद कर रहे हैं। हाल ये है कि बिहार के जिन शहरों की स्क्रीन पर 'बॉर्डर' और 'रेस 3' की स्क्रीनिंग साथ में चल रही है, वहां निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन 'रेस 3' को दर्शकों का रेस्पॉन्स औसत मिल रहा है।