प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक जोनस भारत में भी उतने ही पॉपुलर हो गए हैं। 16 सितंबर 1992 को जन्मे निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों ने एक दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी की। प्रियंका और निक की शाही शादी को लेकर चलिए कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 6
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका की शादी को लेकर कई किस्से सामने आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उनकी शादी में निक रोए थे। प्रियंका की सास डेनिस और ससुर पॉल केविन जोनस ने भी शादी से जुड़े अनुभव शेयर किए थे। डेनिस को बेटे निक की शादी से एक शिकायत रही है।
3 of 6
Priyanka Nick wedding
- फोटो : twitter
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस की शिकायत शादी की तस्वीरों को लेकर है। उनका कहना है कि तस्वीरों में शाही शादी को अच्छे से जस्टिफाई नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कपल की शादी बहुत भव्य थी लेकिन तस्वीरों में वो सही से कैप्चर नहीं हो पाईं।
4 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
निक जोनस के भाई जो जोनस हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। एक इंटरव्यू में जब जो जोनस से पूछा गया था कि वो अपनी शादी में कैसी तैयारी करना चाहते हैं तो उन्होंने बताय था कि 'मैं शादी में एक चीज को लेकर निश्चिंत रहना चाहता हूं कि पर्याप्त मात्रा में शराब मौजूद रहे। हम फ्रांस में शादी कर रहे हैं ऐसे में शराब होना जरूरी है। मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।' इस दौरान बातों ही बातों में जो जोनस का इशारा निक और प्रियंका की शादी की ओर था।
5 of 6
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : Instagram
जो के जवाब पर निक कहते हैं कि 'वो ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि मेरी शादी में शराब खत्म हो गई थी जो उसके दोस्तों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया था। मेरी शादी से हमने एक सबक सीखा है। हमारे दोस्त काफी ज्यादा शराब पीते हैं और शादी में शराब खत्म हो जाने से काफी परेशानी हुई थी।'