बॉलीवुड में इस साल शादियों का सीजन रहा। लॉकडाउन के बीच भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के बाद इन सभी सितारों का पहला करवाचौथ खास रहने वाला है। 4 नवंबर 2020 को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्रियों के लिए ये पहला करवाचौथ है। इन्होंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार व्रत रखा है। ऐसे में फैंस की निगाहें भी इन्हीं के ऊपर टिकी हुई हैं। चलिए जानते हैं किसका है पहला करवाचौथ...
Karwa Chauth Vrat 2020: शादी के बाद पहला करवाचौथ मना रहीं ये अभिनेत्रियां, पति की लंबी उम्र के लिए रखा है निर्जला व्रत
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में 30 अक्तूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल की शादी के पांच दिन बाद ही करवाचौथ की तारीख भी है। ऐसे में इस साल काजल अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। उनके फैंस की निगाहें जिस तरह से उनकी शादी पर टिकी हुई थी उसी तरह से उनके पहले करवाचौथ पर भी टिकी हुई है।
नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया था। नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधी थीं। नेहा की शादी के बाद उनका पहला करवाचौथ है। नेहा की फैनफॉलोइंग काफी है जिसके चलते उनके फैंस की निगाहें भी इस बार उनके करवाचौथ पर है।
मिहीका बजाज
काजल अग्रवाल और नेहा कक्कड़ से पहले सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी मिहीका बजाज और राणा दग्गुबती की शादी। दोनों 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे थे। राणा और मिहीका का भी इस बार पहला करवाचौथ है। तो सभी की निगाहें इस बार मिहीका पर भी टिकी हुई हैं कि वो किस तरह से इस दिन को मनाने वाली हैं।
प्राची तेहलान
टेलीविजन अभिनेत्री प्राची तेहलान लॉकडाउन के समय में शादी के बंधन में बंधी थीं। प्राची ने दिल्ली के बिजनेसमैन रोहित सरोह से 7 अगस्त को शादी की थी। प्राची भी इस साल पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए ये जानना बेहद उत्साहित रहेगा कि उनका करवाचौथ कैसा होने वाला है।