हर बार की तरह एक और साल गुजर गया। साल 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। सालभर हुईं सभी हलचलों और घटनाक्रमों के बाद अब सभी लोग इस साल को एक बार फिर याद कर रहे हैं। हर बार की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो रिलीज किए गए, जिसने साल भर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इनमें से कई गाने ऐसे थे जिन्होंने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं कुछ गाने दिल को सुकून पहुंचाने वाले भी थे।
लोग अक्सर जश्न मनाने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। ऐसे में नया साल जश्न के लिए एक बढ़िया मौका हो सकता है। नए साल के स्वागत में होने वाले जश्न में गाने बेहद अहम रोल निभाते हैं। तो आइए जानते हैं नए साल के जश्न में इस साल के किन चर्चित गानों का नाम शामिल है।
नदियों पार
जान्वही कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘रूही’ के गाने ‘नदियों पार’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सॉन्ग के हुक-स्टेप्स लोगों के बीच काफी मशहूर हुए थे। यह गाना आपकी न्यू ईयर पार्टी में चार चांद लगा देगा।
2 of 6
परम सुंदरी
- फोटो : सोशल मीडिया
परम सुंदरी
कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘मिमी’ का गाना ‘परम सुंदरी’ भी दर्शकों में बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके रील्स काफी वायरल हुए थे।
3 of 6
जुगनू
- फोटो : सोशल मीडिया
जुगनू
निकिता गांधी और बादशाह के गाने ‘जुगनू’ के आते ही इसे लोगों ने अपनी पार्टी सॉन्ग की प्लेलिस्ट में शामिल कर लिया था। इस गाने के स्टेप्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस गाने पर थिरकने को मजबूर हो गया था।
4 of 6
बिजली- बिजली
- फोटो : सोशल मीडिया
बिजली- बिजली
हाल ही में रिलीज हुआ हार्डी संधू और पलक तिवारी का म्यूजिक एल्बम बिजली- बिजली दर्शकों को काफी पसंद आया था। रिलीज होते ही सुपरहिट हुए इस गाने को अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
5 of 6
ना जा 2.0
- फोटो : सोशल मीडिया
ना जा 2.0
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का गाना ना जा 2.0 भी हिट साबित हुआ है। यह गाना भी आपके प्ले लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।