मॉडल और एक्ट्रेस
कृतिका चौधरी मर्डर केस में नया मोड़ आया है। पुलिस को
कृतिका की डेड बॉडी के पास सफेद पाउडर के पैकेट मिले हैं जिसे ड्रग बताया जा रहा है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।
पुलिस को पूरा यकीन है कि कृतिका ने पहले ड्रग्स लिए हैं। इसलिए पुलिस जांच कर रही है कि इस केस से कहीं किसी ड्रग डीलर का तो तल्लुक नहीं है। पुलिस ने ये भी कहा है कि कृतिका की मौत से पहले उसके और उसके हत्यारों के बीच लड़ाई भी हुई थी।
हिंदस्तान टाइम्स के अनुसार कृतिका के सिर में गहरी चोट लगी थी। उसके दाएं कान के ऊपर तीन छेद भी हैं जो किसी नुकीली चीज से किए गए हैं। पुलिस ने ये खुन से सने ये हथियार कृतिका के कमरे से बरामद किए हैं।
बिल्डिंग के वॉचमेन ने कृतिका को आखिरी बार 8 जून को राज ढाई बजे दो आदमियों के साथ बिल्डिंग में आते देखा था। वॉचमैन के बयान के बाद पुलिस अब उन दो लोगों को ढूंढ रही है जो उस रात कृतिका के साथ आए थे।
इसके अलावा बिल्डिंग में काम कर चुका एक आदमी भी गायब है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। सूत्रों के अनुसार ये आदमी अपनी नई नौकरी पर भी नहीं गया है।