शादी के बाद पति के साथ मुंबई पहुंचीं नेहा कक्कड़
शादी के बाद मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़ और ‘बिग बॉस’ में भी छाया नेपोटिज्म का मुद्दा, ये हैं पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 हर दिन के साथ और मनोरंजक होता जा रहा है। घर में नॉमिनेशन टास्क के बाद कई सदस्यों के बीच अनबन देखी गई। जहां जान कुमार सानू और राहुल वैद्य एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए। इसकी शुरुआत तब हुई जब राहुल वैद्य ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हुए जान कुमार सानू को नॉमिनेशन के लिए चुना। यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मंगलवार प्रसारित एपिसोड के दौरान फिर से यह मुद्दा छाया रहा।
Bigg Boss 14: शो में गरमाया नेपोटिज्म का मुद्दा, राहुल वैद्य और जान कुमार सानू फिर से भिड़े
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था।
शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, निजी जीवन को नहीं करती हैं जग जाहिर
क्या शाहरुख बेचने वाले हैं मन्नत?
शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह समय समय पर #AskSRK सेशन रखते रहते हैं जहां वह अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हैं। अब शाहरुख खान हाजिर जवाब हैं ये तो सभी जानते हैं। एक बार फिर से वे अपने ऐसे ही जवाब से वाहवाही बटोर रहे हैं।
क्या ‘मन्नत’ बेचने वाले हैं शाहरुख खान? यूजर ने पूछा सवाल तो अभिनेता ने जवाब से जीत लिया दिल
विवादों में मिर्जापुर 2
लोकप्रिय हिंदी साहित्य में पिछले पांच दशक से लगातार अपने जासूसी उपन्यासों से करोड़ों प्रशंसक बना चुके लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने अभिनेता निर्माता फरहान अख्तर और उनके मित्र रितेश सिधवानी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के लिए नोटिस भेज दिया है। पाठक का कहना है कि इस सीरीज के तीसरे एपीसोड में उनके उपन्यास ‘धब्बा’ के बारे में गलतबयानी की गई है और इससे उनकी मानहानि हुई है।
EXCLUSIVE: ‘मिर्जापुर 2’ में उपन्यास ‘धब्बा’ के इस अश्लील प्रयोग पर सुरेंद्र मोहन पाठक ने भेजा नोटिस