फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ‘मन्नत’ बेचने वाले हैं शाहरुख खान? यूजर ने पूछा सवाल तो अभिनेता ने जवाब से जीत लिया दिल

Wed, 28 Oct 2020 12:08 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 28 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan ask srk session fan asked is he selling bungalow mannat
मन्नत के बाहर खड़े शाहरुख खान - फोटो : instagram/srkfan

शाहरुख खान के प्रशंसक दूर दूर से उनके बंगले को देखने पहुंचते हैं। उनका बंगला मन्नत मुंबई में एक लैंडमार्क माना जाता है। समंदर किनारे बसा किंग खान का यह सपनों का घर है। शाहरुख जब अभिनय के लिए मुंबई पहुंचे थे तब ही उन्होंने सोच लिया था कि वह यहां एक आलीशान घर बनाएंगे। मंगलवार को शाहरुख ने #AskSRK सेशन रखा जिसमें उनके एक प्रशंसक ने मन्नत के बेचने को लेकर सवाल पूछा।

Shah rukh khan ask srk session fan asked is he selling bungalow mannat
मन्नत के बाहर खड़े शाहरुख खान - फोटो : instagram/srkfan

शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह समय समय पर #AskSRK सेशन रखते रहते हैं जहां वह अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हैं। अब शाहरुख खान हाजिर जवाब हैं ये तो सभी जानते हैं। एक बार फिर से वे अपने ऐसे ही जवाब से वाहवाही बटोर रहे हैं।

Shah rukh khan ask srk session fan asked is he selling bungalow mannat
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk

शाहरुख खान से उनके एक प्रशंसक ने इस सेशन में पूछा कि ‘क्या वह मन्नत बेचने वाले हैं?’ शाहरुख ने इस सवाल का भावुक जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि ‘भाई मन्नत बिकती नहीं, सर झुकाकर मांगी जाती है। याद रखोगे तो जिंदगी में कुछ पा सकोगे।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan ask srk session fan asked is he selling bungalow mannat
शाहरुख खान - फोटो : ANI

शाहरुख के इस जवाब के सभी कायल हो गए और ट्विटर पर #Mannat ट्रेंड करने लगा। वहीं शाहरुख खान के इस जवाब को हजारों लोगों ने लाइक और रीट्वीट किया। लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने शाहरुख के इस जवाब पर हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया।

विज्ञापन
Shah rukh khan ask srk session fan asked is he selling bungalow mannat
जीरो - फोटो : फिल्म का एक सीन

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ थीं। करीब दो साल का ब्रेक लेने के बाद शाहरुख फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि वे यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' की शुरुआत इसी नवंबर से करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा शाहरुख ने एक फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ भी साइन की है। इसके भी एलान का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed