बॉलीवुड की प्लेबैक सिंह नेहा कक्कड़ काफी चर्चाओं में रहती हैं। नेहा ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने दिए हैं। लेकिन नेहा हमेशा अपने गानों के लिए ही चर्चाओं में नहीं रहती हैं बल्कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों नेहा अपनी शादी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब नेहा अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइम लाइट में हों। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है।
2 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
- फोटो : Instagram
नेहा कक्कड़ शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे ही एक रिलेशनशिप की वजह से नेहा काफी समय तक चर्चाओं में रही हैं। नेहा का ये रिलेशनशिप था 'यारियां' फेम अभिनेता हिमांश कोहली के साथ। हिमांश कोहली के साथ नेहा कक्कड़ के अफेयर की चर्चा की खूब चली थी। नेहा और हिमांश ने टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था।
3 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
- फोटो : फाइल फोटो
अफेयर की खबरों के कुछ दिन बाद ही नेहा के ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा था। नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा किया करते थे। लेकिन अचानक ही एक दिन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सारी तस्वीरें भी हटा दीं। ये देख फैंस के भी होश उड़ गए। इसके बाद नेहा को कई स्टेज शो के दौरान रोते हुए देखा गया।
4 of 5
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
- फोटो : फाइल फोटो
ब्रेकअप के बाद नेहा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। नेहा कई रियलिटी शो के दौरान रो भी चुकी हैं। वहीं उनके कई लाइव कॉन्सर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें उन्हें रोते हुए देखा गया। इसे देख उनके फैंस भी काफी दुखी हुए थे। सभी चाहते थे कि नेहा कक्कड़ अपनी जिंदगी में खुश रहें और आगे बढ़ें। हालांकि अपने ब्रेकअप के बाद नेहा को इस बात का पछतावा भी हुआ कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक कर दिया।
5 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
अपने ब्रेकअप के दुख से उबरने के बाद नेहा एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरी निजी जिंदगी में जो भी बीते महीनों हुआ वो दुखद था। मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक कर दिया। बुरे वक्त में पता चलता है कि अपने इमोशन दिखाने से लोग आपके लिए कितने नकारात्मक हो जाते हैं। हिमांश ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जितना सोशल मीडिया पर उसे बुरा सुनना पड़ा।'
पढ़ें: मालदीव्स छुट्टियां मनाने पहुंचे रैपर बादशाह का चेहरा झुलसा, वरुण धवन ने किया ऐसा कमेंट