कंटेंट आधारित सिनेमा के चलते पुराने दिग्गज कलाकारों को नया जीवन प्राप्त हुआ है। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में उनकी अदाकारी को नई पहचान मिल रही है। नीना गुप्ता और रघुबीर यादव ऐसे ही दो कलाकार हैं। बीते दिनों प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत में दोनों के काम को खूब सराहना प्राप्त हुई। दोनों ही अस्सी के दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और खास केमिस्ट्री साझा करते हैं।नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों सोशल मीडिया पर पुराने दिनों को याद कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। ये तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि नीना और उनके को-स्टार इसमें जवान दिख रहे हैं।
नीना गुप्ता को याद आए अपने जवानी के दिन, इस अभिनेता के साथ साझा की थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रघुबीर ने 'पंचायत' वेबसीरीज में नीना के पति का किरदार निभाया है। तस्वीर शेयर करते हुए नीना ने लिखा- 'जब प्रधान और प्रधान पत्नी जवान थे। रघुबीर और मैं।' इस थ्रोबैक तस्वीर में रघुबीर हरे और सफेद रंग की लाइनिंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं जबकि नीना काले रंग का टॉप पहनी हैं। दोनों ने हाथ में माइक पकड़ा हुआ है। गौरतलब है कि 'पंचायत' से पहले दोनों 'सूरज का सातवां घोड़ा' (1992), 'दुश्मनी: ए वोयलेन्ट लव स्टोरी' (1995) जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों के करियर पर नजर दौड़ाए तो दोनों ने ही अस्सी के दशक से ही अपने करियर की शुरुआत की है।
Jab pradhan aur pradhan patni jawan thay 😊😊😊raghubir aur main
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
रघुबीर यादव की उम्र जहां 62 वर्ष है तो वहीं नीना गुप्ता की उम्र 60 वर्ष है। दोनों एक दूसरे को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जानते हैं। वहीं से दोनों ने अभिनय की काबिलियत हासिल की। खुद नीना भी इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं। उनके अनुसार भले ही दोनों एक दूसरे से लंबे समय तक न मिलें लेकिन जब भी मिलते हैं हमेशा वही कनेक्शन महसूस करते हैं। आने वाले दिनों में दोनों 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म में नजर आने वाले हैं।
नीना गुप्ता की बात करें तो वो इस वक्त पति विवेक मेहरा के साथ मुक्तेश्वर में हैं। मुक्तेश्वर से लगातार नीना अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। इस बीच नीना से जुड़ी बड़ी जानकारी आई है। नीना ने अपनी बायोपिक की तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि वह अपनी कहानी खुद नहीं लिख पा रही हैं। इसलिए अब वो एक लेखक की तलाश कर रही हैं जो उनकी कहानी उनके हिसाब से समझ सके।
अपनी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने बताया- 'मैंने आखिरकार आत्मकथा लिखने का फैसला कर लिया है। यह करने के लिए मुझे महेश भट्ट ने बहुत पहले कहा था। मैं अपनी कहानी दुनिया को बताने के बारे में लगभग एक दशक से ज्यादा समय से सोच रही थी, लेकिन लिखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। मेरी कहानी मेरे लिए लिखना आसान नहीं है, इसलिए मैं अब तक इसके विचार को बल नहीं दे पाई।'अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे अपनी कहानी ऐसे लिखनी है, जिससे मेरी भावनाएं भी उजागर हो जाएं, और किसी को उससे तकलीफ भी ना हो। मुझे अपनी कहानी के साथ पूरा न्याय करने की जरूरत है। इसीलिए मैं एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही हूं, जो मेरी कहानी को लिखने में मेरी मदद कर सके।'
अजय देवगन ने घर में ढूंढ निकाला अपनी अगली फिल्म का निर्देशक, लॉक डाउन के बाद होगा आधिकारिक एलान