बॉलीवुड में इन दिनों किसी फिल्म की चर्चा नहीं बल्कि ड्रग रैकेट का बात चल रही है। सुशांत की मौत के बाद सामने आए ड्रस एंगल के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण से पूछताछ के बाद एनसाबी फिलहाल किसी और बॉलीवुड स्टार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाएगी।
2 of 5
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet
श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। वही खबर ये भी है कि एनसीबी ने अब तक जितने भी स्टार्स से पूछताछ की है, उनमें से किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। इसके अलावा 20 हाई प्रोफाइल ड्रग पैडलर जांच एजेंसी की राडार पर हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान
- फोटो : PTI
इस केस में चार्जशीट फाइल करने के लिए 6 महीने का वक्त है। शुक्रवार और शनिवार को रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से घंटो तक पूछताछ की गई। इस दौरान सभी ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार किया।
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : PTI
श्रद्धा कपूर ने बताया है कि वह एक बार सुशांत के फार्महाउस में उनकी फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी में गईं थी लेकिन ड्रग्स नहीं लिया था। श्रद्धा ने पार्टी में ड्रिंक सर्व की जाने की बात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने एनसीबी की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत को वैनिटी में ड्रग्स लेते हुए देखा था।
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : PTI
वहीं पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने कहा है कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली। हां, केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान और उसके बाद सुशांत ने उनके सामने जरूर ड्रग्स लिया। सारा ने रिया के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारा ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ड्रग्स का हाई डोज लिया था। बॉलीवुड ड्रग केस का खुलासा व्हाट्सएप चैट के जरिए हुआ जिसके बाद एक-एक कर फिल्म एक्ट्रेसेस के नाम जुड़ते गए।