कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के निर्देशक ऋषभ शेट्टी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि इसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिला है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म को लेकर एक बयान दे दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी से जलन होती है, जिस पर ऋषभ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ऋषभ शेट्टी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान जब नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या उन्हें ऋषभ से जलन होती है तो उन्होंने कहा, ‘पूरे देश ने ऋषभ को देखा और हैरान हो गए। बेशक अगर कोई अच्छा काम करता है, तो उससे जलन के साथ ही कंप्टीशन भी होता है। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन इसे उस तरह की जलन नहीं कहेंगे। यह आपको अपने पैर की अंगूलियों पर खड़ा कर देती है। ये देखकर मुझे भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।’
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम
3 of 4
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस पर जवाब देते हुए ऋषभ शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने नवाज भाई की बहुत सारी फिल्में देखी हैं और कड़ी मेहनत और प्रयास से भरा उनका सफर देखा है। वह हमारे जैसे हैं, हम मिडिल क्लास लोग हैं जिनकी कोई पृष्ठभूमि नहीं है लेकिन हम उद्योग में आना चाहते हैं और इसे बड़ा बनाना चाहते हैं। वह बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। वह थिएटर से आए हैं और उन्होंने कई छोटे-मोटे रोल किए हैं (बड़ा बनने से पहले)। यहां तक कि हमने अपना बड़ा ब्रेक मिलने से पहले कन्नड़ सिनेमा में इस तरह की छोटी भूमिकाएं की हैं। वह हमारे सीनियर हैं, हमारा सफर एक जैसा है।’
Malaika Arora: करण जौहर ने मलाइका से सेक्स लाइफ को लेकर पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, शर्म लाल से हो गईं अभिनेत्री
4 of 4
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों ऋषभ अपनी कन्नड़ फिल्म कांतारा की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसमें उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभाली थी। शुरुआत यह फिल्म कन्नड़ में ही रिलीज हुई थी, जिसे बढ़ती लोकप्रियता के बाद जल्द ही हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में डब करके रिलीज किया गया। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है।