{"_id":"601121a58ebc3e08b9509ea7","slug":"navya-naveli-nanda-and-agastya-nanda-gave-hilarious-reaction-on-amitabh-bachchan-unique-mask-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने अनोखा मास्क पहनकर साझा किया वीडियो तो नव्या और अगस्त्या की छूटी हंसी, नाना के लिए किया ये कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने अनोखा मास्क पहनकर साझा किया वीडियो तो नव्या और अगस्त्या की छूटी हंसी, नाना के लिए किया ये कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 27 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा
- फोटो : instagram/amitabhbachchan, naavyananda
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी लगातार काम कर रहे हैं। जमाने के साथ कदम से कदम मिलाते हुए बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कविताएं, कहानी, किस्से और तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद भी आता है। बिग बी ने फैंस को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने अनोखे मास्क के बारे में बताया था। उन्होंने मास्क पहनकर ही गणतंत्र दिवस की बधाई दी थी। अब उनके इस मास्क वाले वीडियो पर उनके नाती और नातिन की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई है।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Twitter @SrBachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो मास्क पहनकर बोलते दिखाए दे रहे हैं, 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं'। मजेदार बात ये है कि मास्क में हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। अमिताभ जैसे जैसे बोल रहे हैं उनके मास्क में हरे रंग की लाइट जलती नजर आ रही है। अमिताभ के मुंह से जैसे शब्द निकल रहे हैं मास्क में जलने वाली लाइट्स सामने वाले को एक्शन बता रही है। अगर वो हंसते हैं तो लाइट अपने आप हंसने वाला रुप ले लेती है।
अब अमिताभ के इस मजेदार वीडियो को सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि नाती और नातिन भी बहुत पसंद कर रहे हैं। अपने नाना के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए अगस्त्या और नव्या ने आंखों से आंसू आते हुए हंसने वाली इमोजी बनाई है। इतना ही नहीं नव्या ने अपने नाना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'हा हा हा, बेहद शानदार मुझे बहुत पसंद आया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : instagram/navyananda
बता दें कि श्वेता बच्चन नंदा के बच्चे अगस्त्या और नव्या नवेली नंदा फिल्मी परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है। हालांकि दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। खासकर नव्या नवेली नंदा की खूबसूरत तस्वीरें तो फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही नव्या नवेली नंदा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच झट से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई अगस्त्या नंदा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने भाई को अपना 'पार्टनर' बताया था। फैंस के साथ- साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने नव्या और अगस्त्या की इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।