नरगिस फखरी और
उदय चोपड़ा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन पिछले साल दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। कहा गया था कि उदय ने व्हॉटसेप पर नरगिस से
ब्रेकअप कर लिया था जिसके बाद उनकी काफी बुरी हालत हो गई थी। दोनों इसके बाद कभी साथ नहीं दिखे लेकिन कल रात दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
उदय जहां मीडिया को देख कर खुश लग रहे थे वहीं नरगिस ने मीडिया को देखते ही अपना चेहरा ढक लिया। नरगिस ने ऐसा क्यों किया ये किसी की भी समझ में नहीं आया।
ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड
वहीं उदय महीनों बाद मिल रही इस अटेंशन को खूब इंज्वॉय कर रहे थे।
कहीं ऐसा तो नहीं कि नरगिस उदय के साथ तस्वीरों में आना नहीं चाहती थीं? वह नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें पहचाने?
ये भी पढ़ें: Baahubali Mega Review: रोमांच, रोमांस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन
उदय काफी समय से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं इसलिए इंडिया में मिल रही अटेंशन से उन्हें काफी खुशी हुई।