बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस दत्त आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी अदाकारी के आज भी लोग दीवाने हैं, जब इंडस्ट्री के खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात की जाती है, तब नरगिस को जरूर याद किया जाता है। अभिनेत्री ने फिल्म बरसात, आवारा और आग जैसी फिल्मों में राज कपूर के साथ हिट जोड़ी दी थी। चो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में नरगिस हमेशा से ही अतुलनीय रही हैं। आज नरगिस की पुण्यतिथि है। साल 1957 में फिल्म मदर इंडिया में उनकी परफार्मेंस ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। नरगिस उस जमाने की ऐसी अदाकारा थी जिन्होंने न केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेरा, बल्कि उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया है।
3 of 5
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री अपने जमाने की ऐसी अदाकारा थीं, जो राज्यसभा के लिए निर्वाचित पहली महिला फिल्म स्टार थीं। फिल्मी दुनिया के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। यही नहीं, नरगिस पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली अभिनेत्री थीं। बता दें कि नरगिस ने साल 1958 में अपनी मदर इंडिया के सह-कलाकार और अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी और बाद में अभिनय की दुनिया को पुरी तरह अलविदा कह दिया था।
4 of 5
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस का जीवन काफी लंबा तो नहीं चला था। साल 1981 में अग्नाशय के कैंसर से मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के एक साल बाद 1982 में, सुनील दत्त ने उनकी याद में नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन की स्थापना की थी।
5 of 5
नरगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 7 मई 1981 को नरगिस के बेटे की पहली फिल्म रॉकी के प्रीमियर पर, उनके लिए एक सीट खाली रखी गई थी। यही नहीं,1970 के दशक की शुरुआत में, नरगिस ‘द स्पास्टिक सोसाइटी ऑफ इंडिया’ की पहली संरक्षक बनीं। संगठन के साथ मिलकर उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किया। आज नरगिस तो हमारे बीच नहीं है, लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा है।