बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेत्रियां भी आए दिन अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। इन्हीं सेंसेशनल अभिनेत्रियों में से एक हैं नम्रता मल्ला। वह अक्सर अपनी बोल्डनेस के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती हैं। उनके इन्हीं हॉट और सेक्सी अंदाज की वजह से उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। नम्रता अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज से अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। एक बार फिर नम्रता ने हॉटनेस का तड़का लगाकर सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस बार उन्होंने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है, जिसमें वह बोल्डनेस के साथ भारतीय ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Namrata Malla: छोटे कपड़े पहन नम्रता मल्ला ने बरपाया कहर, तस्वीरों में हॉटनेस के साथ लगाया देसी तड़का
नम्रता का बोल्ड अंदाज
मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव के पॉपुलर 'दो घूंट' गाने की स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्री का एक बार फिर जुदा अंदाज देखने को मिला है। अभिनेत्री ने अपना एक नया ग्लैमरस लुक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है, जिसमें वह देसीपन का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नम्रता गोल्डन बिकिनी पर इंडियन ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। वायरल होती तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती अभिनेत्री हाथों में चूड़ी, कानों में झुमके, नाक में नथ और मांग टीका पहने नजर आ रही हैं। किसी में वह अपनी बॉडी को स्ट्रेच कर रही हैं, तो वहीं कुछ में वह डांसिंग पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"असली परेशानी यही है कि आप खुद के बारे में कैसे सोचते हैं उस पर काबू पाना।
View this post on Instagram
फैंस का जीता दिल
अपनी बोल्डनेस से सबका दिल जीतने वाली नम्रता ने इस बार भी सबको हैरान कर दिया है। नम्रता की इन एट्रैक्टिव तस्वीरों को देख फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन कमेंट करते हुए लिखता है,"बहुत सुंदर...गौर्जियस।" दूसरे ने लिखा, "आप इसमें बहुत हॉट लग रही हो।" एक ने तो अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा,"आई लव यू।" इन कमेंट्स को देख ऐसा लोगों को अभिनेत्री का यह कातिलाना अंदाज बहुत रास आ रहा है।
खेसारी के साथ आई नजर
नम्रता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखा गया था। दोनों ने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'दो घूंट' पर जमकर डांस किया था। इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी थी।