कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज पर यह आरोप लगाया जाता है कि इन्हें देखकर अपराधियों को अपराध करने के नए-नए तरीके सूझते हैं। कई बार ऐसे आरोप लगाना सही साबित भी होता है। पुलिस ने कई ऐसे मामले सुलझाए हैं जिसमें फिल्में देखकर आरोपी क्राइम करने के लिए प्रेरित हुए।
इसी साल फरवरी महीने में दृश्यम देखकर 13 साल के एक लड़के ने हत्या की साजिश रच दी। पुणे पुलिस को 11 साल के एक लड़के का मृत शरीर मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी लड़के ने बड़े ही शातिराना तरीके से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसका तरीका अजय देवगन की फेमस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' से काफी मिलता-जुलता था।
3 of 8
बंटी और बबली
- फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' से प्रेरित होकर जगजीत नाम के शख्स और उसकी महिला साथी ने मिलकर हत्या, चोरी, डकैती, स्नैचिंग जैसे अपराधों को अंजाम दिया था। बाद में पकड़े जाने पर दोनों ने बताया था कि वे फिल्म देखकर क्राइम करते थे।
4 of 8
dhoom
- फोटो : File Photo
बैंक चोरी पर आधारित फिल्म धूम ने कई चोरों को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। केरल में चोरों के एक गिरोह ने सुरंग खोदकर, बैंक ऑफ केरल से 80 किलो सोना और 5.5 लाख नकद रुपये चुरा लिए थे। अपराधी जब पकड़े गए तब उन्होंने बताया कि वे 'धूम' देख कर अपराध को अंजाम देते थे।
5 of 8
shootout at lokhandwala
- फोटो : Social Media
'शूट आउट एट लोखंडवाला' देखकर एक युवक इतना प्रभावित हुआ कि वह अपराध की दुनिया में नाम कमाने के सपने देखने लगा। घटना बिहार की है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि फिल्म 'शूट आउट एट लोखंडवाला' में दर्शाए गए गैगंस्टर की जिन्दगी से वह प्रेरित होकर अपराध की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहा था। वह लोगों से रंगदारी वसूली करना चाहता था।