सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसके अलावा वो
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग भी कर रहे हैं। बहुत समय पहले से खबरें आ रही हैं कि सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करने की सोच रहे हैं लेकिन अभी तक कोई
हीरोइन फाइनल नहीं हो पाई थी।
वहीं अब कहा जा रहा है कि आयुष को मौनी रॉय के अपोजिट कास्ट किया जाएगा। इस फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे।
फिल्म का नाम होगा, 'रात बाकी'। इससे पहले फिल्म में कैटरीना कैफ को लेने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब मेकर्स मौनी के नाम पर विचार कर रहे हैं।
मौनी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इसके अलावा उनके पास अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी है जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
वो अक्षय के साथ 20-25 दिन फिल्म की शूटिंग करेंगी। 'गोल्ड' 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को रीमा कगती ने डायरेक्ट और रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।