बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है। एक तरफ जहां आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने सिरे से नकार दिया तो वहीं अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा की भी अब हालत खराब होती दिख रही है। दूसरी तरफ साउथ की फिल्में लगातार देशभर में अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रही है। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने किया कितना कारोबार-
2 of 9
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
रिलीज से पहले ही बायकॉट का सामना कर रही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का हालत अब पस्त होती नजर आ रही है। रक्षाबंधन पर रिलीज हुए इस फिल्म की कमाई में पहले वीकएंड के कलेक्शन के बाद से ही गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार यानी 12वेंं दिन महज 70 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 56.70 करोड़ हो गया है।
3 of 9
रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रक्षा बंधन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। आमिर का फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ रिलीज हुए इस फिल्म को भी दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं। अक्षय के लिए ये साल कई मायने में बेहद खराब साबित हुआ है। 2022 में रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसी बीच अब सोमवार को हुई फिल्म के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 12वें दिन महज 65 लाख का कारोबार किया है।
4 of 9
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
कम बजट में बनी साउथ फिल्म कार्तिकेय 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। निखिल सिद्धार्थ स्टारर इस फिल्म ने बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच अब सोमवार को हुए फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। अपनी रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने बीते दिन कुल 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कार्तिकेय 2 का कुल कलेक्शन 54.32 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 9
दोबारा फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोबारा
19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल होते दिख रहा है। दरअसल, तापसी की यह फिल्म रिलीज के चौथे दिन और ज्यादा लुढ़क गई है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म सोमवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रही गई। अपनी रिलीज के चौथे दिन दोबारा ने महज 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब 'दोबारा' का टोटल कलेक्शन 3.37 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।