मिर्जापुर के गुड्डू भैया उर्फ अली फजल फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में छाए हुए हैं। उनके द्वारा निभाए तमाम किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है। अली फजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। इन दिनों अली बॉक्सिंग रिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। अली के दोस्तों ने जानकारी दी कि वो एक जाने माने शख्स से इस खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अली के दोस्तों ने बताया कि वो पिछले कुछ हफ्तों से उत्सुकता के साथ इस खेल में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अली के स्पेशल कोच के नाम का भी खुलासा कर दिया। बता दें कि अली एमएमए फाइटर रोहित नायर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। लड़ाकू खेलों में एक्सपर्ट कोच उन्हें विभिन्न लड़ाई के खेल में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
3 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली भी खुद को एक फिटनेस फ्रीक मानते हैं। अली कहते हैं कि उन्हें जिम में घंटों बिताने से अधिक प्राकृतिक रूप से फिटनेस पर काम करना पसंद है। लॉकडाउन के दौरान उनका फिटनेस बिगड़ गया था, क्योंकि वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसके लिए उन्हें मोटा और भारी लगना था। बीते कुछ समय से अली ने एक सामान्य प्रशिक्षण और मुक्केबाजी के बीच बारी-बारी से काम करना शुरू किया है।रोहित नायर इसके बारे में सब कुछ सिखा रहे हैं।
4 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली एक एथलीट होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल ने फिल्म 'फुकरे' में एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। इसकी एक वजह शायद यह भी है कि असल जिंदगी में भी वे गिटारिस्ट हैं। इसके साथ ही अली को कविताएं लिखने का भी शौक है। कोच रोहित ने बताया कि, अली एक ऐसा लड़का है जो सेशन को छोड़ना पसंद नहीं करता है। उन्हें प्रशिक्षण देकर मुझे एक बेहतर कोच बनने का अवसर मिला है।
5 of 5
रिचा चड्ढा और अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया लेकिन इनकी शादी टल गई। अब दोनों साल 2021 में शादी करने जा रहे हैं। ऋचा और अली की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अली ने ऋचा को शादी के लिए मालदीव्स में प्रपोज किया था।