फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिंद सोमन ने साझा की सेमी न्यूड तस्वीर तो फैंस बोले- 'कियारा आडवाणी बनने का इरादा है क्या?'

Tue, 21 Jul 2020 12:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman Shares Semi Nude Pic On Instagram Fans Compare Him To Kiara Advani
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम

मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं, ये बात तो बताने की जरूरत ही नहीं है। 90 के दशक में मिलिंद फैंस के दिलों पर राज करते थे। 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को उसी तरह से फिट रखा हुआ है। फिटनेस देखकर मिलिंद की उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। मिलिंद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Milind Soman Shares Semi Nude Pic On Instagram Fans Compare Him To Kiara Advani
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह सेमी न्यूड दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने खुद को पत्तों से ढक रखा है। मिलिंद की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई और लोग उनकी कियारा आडवाणी से तुलना करने लगे। दरअसल डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के लिए भी कियारा का ऐसा ही अवतार देखने को मिला था।

Milind Soman Shares Semi Nude Pic On Instagram Fans Compare Him To Kiara Advani
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram

एक यूजर ने मिलिंद की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-आपको इस तरह देखकर कियारा की याद आ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कियारा को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हो?'। ज्यादातर फैंस मिलिंद की इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lockdown in Lonavala!! . . We are transformed little by little every moment. We are not the same as we were when we we were children, or teenagers, or at any other age. Our bodies, our minds, our attitudes and perceptions are all changing due to internal and external influences. Everything we eat, read or watch, every interaction and conversation has an effect. Mindfulness and awareness help to identify and guide this transformation moment by moment so that we may become the people we want to be and create the world we want to live in. Stay positive. Love yourself. Surround yourself with love. . . . #mindfulness #awareness #positivity #love #health #MilindSomwar 📷 @ankita_earthy

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman Shares Semi Nude Pic On Instagram Fans Compare Him To Kiara Advani
milind soman - फोटो : social media

फोटो साझा करते हुए मिलिंद ने लिखा, 'हम हर पल थोड़ा थोड़ा कर ट्रांसफॉर्म होते हैं। समय के अनुसार हमारा शरीर, दिमाग, एटिड्यूडड, सोच बदलती है। जो भी हम सुनते, पढ़ते, खाते, देखते हैं उसका प्रभाव होता है। जागरुकता पल-पल में इस परिवर्तन को पहचानने और मार्गदर्शन करने में मदद करते हैं ताकि हम वो बन सकें जो हम बनना चाहते हैं और जिस दुनिया में हम रहना चाहते हैं उसे सकारात्मक बना सकें। खुद से प्यार करो। खुद को प्यार के बीच रखो।

विज्ञापन
Milind Soman Shares Semi Nude Pic On Instagram Fans Compare Him To Kiara Advani
मिलिंद सोमन का शादी - फोटो : Social Media

बता दें कि मिलिंद सोमन एक सुपर मॉडल रह चुके हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह आए दिन अपने साथ अपनी मां और पत्नी के भी वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया साझा  करते रहते हैं। 53 साल की उम्र में मिलिंद ने महज 27 साल की अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed