मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने शनिवार को अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर दोनों की हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरों की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। इस बीच मिलिंद ने शादी के बाद की पहली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
मिलिंद और अंकिता दोनों नेचर लवर हैं, उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में भी दोनों पौधे लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट कर मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है वह शादी में हिस्सा लेने वाले हर गेस्ट के लिए पौधा लगा रहे हैं।
इस तस्वीर में मिलिंद और अंकिता दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों के पैर मिट्टी से सनेे हुए हैं और हाथ में पौधा ले रखा है। बता दें दोनों की शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की गई। शादी में उनके घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए।
मिलिंद और अंकिता की सबसे पहले मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। दोनों की तस्वीरों को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। वहीं शादी की तस्वीरें देखकर मिलिंद की कई फीमेल फैंस का दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर बहुत सी लड़कियों ने ट्वीट कर अपने टूटे दिल का हाल बयां किया।