बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने देने वाले मीका सिंह को दुबई में अरेस्ट कर लिया गया है। मीका सिंह पर 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है । मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी गुरुवार सुबह 3 बजे बुर दुबई में एक बार से हुई है।
2 of 6
mika singh
- फोटो : file photo
खबर के मुताबिक, मीका ने उस लड़की को बॉलीवुड में काम दिलाने का वादा भी किया था। ये पहली बार नहीं है जब मीका सिंह किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं। इससे पहले भी मीका पर लड़कियों के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप लगे हैं । आइए जानते हैं उनकी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में...
3 of 6
कानपुर में सिंगर मीका सिंह
साल 2016 में मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने मीका के खिलाफ शोषण करने का आरोप लगाया था । वहीं मीका ने भी उस लड़की पर जबरदस्ती पैसे वसूलने का केस दर्ज करवा दिया था । इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे ।
मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था। मीका के थप्पड़ मारने की वजह से श्रीकांत के कान में इंटरनल इंजरी हो गई थी ।
कुछ साल पहले मीका को मुंबई एयरपोर्ट पर भी अरेस्ट कर लिया गया था । मीका जरूरत से ज्यादा भारतीय और विदेशी करेंसी के साथ पकड़े गए थे । इसके अलावा मीका साल 2006 में राखी सावंत को किस करने को लेकर विवादों में घिर गए थे ।