मैरी क्रिसमस का बहुप्रीतिक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर पहली बार विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की जोड़ी लोगों को देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरपूर है। दोनों ही कलाकार पर्दे पर एक साथ काफी जंच रहे हैं।
Salaar: सालार टीम ने पीवीआर-आईनॉक्स से वापस ली रिलीज! मेकर्स ने गलत व्यवहार के लिए की अजय बिजली की आलोचना
2 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिममस की पूर्व संध्या पर आधारित इस फिल्म को मेकर्स इसी साल क्रिसमस के त्योहार के मौके पर रिलीज करना चाहते थे, लेकिन पर्दे पर पहले ही दो फिल्में सालार और डंकी आपस में टकराने वाली हैं। ऐसे में इसे अब दो हफ्ते बाद रिलीज करने का फैसला लिया गया है। मैरी क्रिसमस अब अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
3 of 5
टीम- मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मैरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैस कलाकार नजर आएंगे, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं। दोनों संस्करणों में राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर का विशेष कैमियो दर्शकों को देखने को मिलेगा।
4 of 5
मैरी क्रिसमस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में प्रीतम ने संगीत दिया है। जल्द ही इसके गाने लोगों के लिए जारी किए जाएंगे। रमेश तौरानी, संजय रौट्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इससे पहले वे बदलापुर और अंधाधुन जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं।
Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की विदेश यात्रा के कारण की हो रही जांच, सीबीआई ने HC में दिया जवाब
5 of 5
'जवान' में विजय सेतुपति
- फोटो : Social media
गौरतलब है कि इससे पहले विजय जवान में नजर आए थे। फिल्म में वे नेगेटिव रोल में थे। दर्शकों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 600 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था।