हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कॉमेडियन जिन्हें फिल्म के हीरो से ज्यादा फीस मिला करती थी, उनका नाम था महमूद। इनका लगभग पूरा परिवार फिल्मों से ताल्लुक रखता था। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे की महमूद की तरह ही उनकी बहन भी हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी हैं। मीनू मुमताज का जन्म 26 अप्रैल 1942 में हुआ था।
2 of 5
मीनू मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीनू को बचपन से ही कला में रूचि थी। इसके लिए उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली। वहीं, हिंदी सिनेमा में मीनू मुमताज को पहला ब्रेक देविका रानी ने दिया था। उन्होंने मीनू मुमताज को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था।
3 of 5
मीनू मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
1955 में आई फिल्म घर घर में दिवाली से मीनू ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक डांसर का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्हें पहचान फिल्म सखी हातिम से मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था।
4 of 5
मीनू मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1958 में आई फिल्म हावड़ा ब्रिज में मीनू मुमताज ने अपने सगे भाई महमूद के साथ रोमांस किया था। उस समय भाई-बहन का ऑनस्क्रीन रोमांस देखकर काफी लोग भड़क गए थे। लेकिन इस फिल्म में मीनू मुमताज की जोड़ी कॉमेडियन जॉनी वॉकर के साथ खूब जमी थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। मीनू ने कॉमेडी के अलावा कई साइड रोल भी किए थे। वहीं, अगर मीनू मुमताज के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1963 में फिल्म डायरेक्टर सैयद अली अकबर से शादी की थी।
5 of 5
मीनू मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुमताज को मीनू नाम उनकी भाभी मीना कुमारी ने दिया था। एक दिन अचानक मीनू की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उनकी याददाशत भी चली गई। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके दिमाग में 15 साल से ट्यूमर है। उनका ऑपरेशन भी हुआ और उनकी जान बच गई। फिलहाल वह कनाडा में रहती हैं।