बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने रातोंरात शोहरत की बुलंदियां हासिल कर ली थीं। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने शोहरत पाने में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा 'वक्त बदलते समय नहीं लगता।' फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। समय के साथ ये लोग स्टार से सुपरस्टार्स तो बन गए हैं लेकिन अब लाइमलाइट से दूर जिंदगी बिता रहे हैं। यहां तक कि इनके लुक में इतना बदलाव आ गया कि अब पहचानना भी मुश्किल है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्हें आप बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे।
2 of 6
fardeen khan
- फोटो : twitter
फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरोज में शुमार थें और उनके इस हैंडसम लुक पर लड़कियां फिदा थीं। साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में दूल्हा मिल गया फिल्म में नजर आए थे। फरदीन अब कम ही नजर आते हैं। पहले से उनके लुक में काफी बदलाव हो गया है। यहां तक कि उन्हें बढ़े वजन को लेकर कई बार ट्रोल भी किया जाता है।
3 of 6
uday chopra
- फोटो : social media
फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया।
चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली। अब उनका लुक पहले से बदल चुका है।
5 of 6
Meenakshi Seshadri
- फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि अब 55 साल की हो गईं है और फिल्मों से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव आया है।