80-90 के दशक की अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्मों को अलविदा कह दिया है। मीनाक्षी भारत छोड़कर विदेश में बस गई हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीर एक फोटोशूट की है। इस दौरान मीनाक्षी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
विदेश में फोटोशूट से धमाल मचा रहीं गुजरे जमाने की अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, शादी के बाद फिल्मी दुनिया को कहा था अलविदा
मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऐसी ही एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने अपना Then & Now (तब और अब) लुक दिखाया था। एक तस्वीर उनकी काफी पुरानी थी तो दूसरी तस्वीर अभी की थी। दोनों में मीनाक्षी ने एक जैसा पोज दिया था।
A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)
57 वर्षीय मीनाक्षी के लुक्स में अब काफी बदलाव आ गया है। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें वह पहले के फोटोशूट जैसा ही पोज देती नजर आती हैं।
A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)
मीनाक्षी अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह अपने घर के किचन में थीं और खाना बना रही थीं। मीनाक्षी ने पूरा लॉकडाउन का समय अपने घर में ही बिताया है। इस दौरान उन्होंने कुकिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कई नए नए पकवान बनाए।
A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)
मीनाक्षी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी लेकिन उन्हें सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया।